पेड़ और जानवरों को काटने पर कितना दर्द होता है, यह बताने के लिए एक सिरफिरे टीचर ने अपनी अंगुली काट दी। पेड़ और जानवरों को काटने से कितना दर्द होता है, इसे समझाने के लिए टीचर ने इसका वीडियो भी बनाया। टीचर के मुताबिक मैं लोगों को यह दर्द बताना चाहता हूं ताकि वो जागरूक हों। यह घटना करीब एक महीने पुरानी है, लेकिन इसका वीडियो एक दिन पहले ही सामने आया है।मामला राजस्थान के जोधपुर शहर का है। यहां रहने वाले तुलसीराम शर्मा कंप्यूटर इंस्टीट्यूट चलाते हैं। तुलसीराम शर्मा ने बताया कि 6 जनवरी को उन्होंने अंगुली काटने का वीडियो बनाया था। उन्होंने बताया कि पेड़ और जानवरों को नहीं मारने का संदेश देने के लिए अपनी अंगुली काटी है। उनका दावा है कि ऐसा करने पर तुरंत रिजल्ट मिलेगा और लोग पेड़ व जानवरों को काटना छोड़ देंगे।शर्मा ने बताया कि वे कॉलोनी में 700 पौधे लगा चुके हैं। इनमें से 300 बचे हैं। इससे पहले वे उनके पड़ोसी को भी चेतावनी दे चुके हैं कि यदि उसने पेड़ काटे तो वह अंगुली काट देगा। शर्मा ने कहा कि लोगों को जागरूक करने के लिए वे अपने हाथों की सारी अंगुलियां भी काट सकते हैं।
previous post