क्या गहलोत सरकार रीट पेपर लीक करने वालों को करेगी गिरफ्तार- तेली
सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर गहलोत का फूंका पुतला
रीट की परीक्षा में हुई धांधली से प्रदेश सरकार ने लाखों बेरोजगार युवाओं के साथ अन्याय किया है सरकार उन बेरोजगारों को न्याय दिलाने के बजाय न्याय के लिए संघर्ष करने वालों को गिरफ्तार कर रही है उन पर लाठीचार्ज कर उन्हें घायल कर रही है जो सरकार कि निर्कुशन्ता दर्शाती है। भाजपा जिलाध्यक्ष लादू लाल तेली के नेतृत्व में एवं भाजपा किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष तेजेंद्र गुर्जर के सानिध्य में भाजपा किसान मोर्चा ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर गहलोत का पुतला फूंका गया। उसके बाद जिला प्रशासन को राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा इससे पूर्व किसान मोर्चा के कार्यकर्ता भाजपा कार्यालय से ट्रैक्टर में नारे लगाते हुए कलेक्ट्री पहुंचे।
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष तेली ने कहा कि शांतिपूर्वक आंदोलन कर रहे भाजपा कार्यकर्ताओं पर गहलोत सरकार ने जो जुल्म ढाए हैं उसकी जितनी निंदा की जाए वह कम है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और जनप्रतिनिधियों से इस प्रकार प्रदेश सरकार द्वारा गिरफ्तार करना लोकतांत्रिक मूल्यों के खिलाफ है। उन्होंने कहा कि बेकसूर भाजपा कार्यकर्ताओं को जेल भेजने वाली कांग्रेस सरकार क्या पेपर लीक करने वालों को गिरफ्तार कर कब जेल भेजेगी।
भाजपा जिला मीडिया प्रभारी महावीर समदानी ने बताया कि जब तक सरकार हमारी मांगे नहीं मानेगी तब तक यह प्रदर्शन जारी रहेगा। इसके बाद भाजपा जनप्रतिनिधि पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी की उसके बाद भाजपा किसान मोर्चा ने राज्यपाल के नाम जिला प्रशासन को ज्ञापन दिया ज्ञापन में मांग की गई कि रीट पेपर लीक प्रकरण की सीबीआई जांच करवा कर प्रदेश के लाखों बेरोजगार युवकों के साथ न्याय किया जावे रीट परीक्षा को तुरंत निरस्त किया जावे पेपर आउट करने वाले अभियुक्तों से सख्त कार्यवाही की जावे।

भाजपा किसान मोर्चा द्वारा जयपुर में हुए पुलिस द्वारा भाजपा कार्यकर्ताओं पर लाठियां बरसाई जिसमें कई लोग गंभीर घायल हुए थे। किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष गुर्जर ने आरोप लगाया यह कांग्रेस के इशारे पर लाठीचार्ज किया गया है इसके विरोध को लेकर किसान मोर्चा कार्यकर्ताओं ने धरना प्रदर्शन किया धरना प्रदर्शन में कांग्रेस सरकार मुर्दाबाद, मनमोहन जिसका ताऊ है वह सरकार बिकाऊ है जैसे नारे लगाए।
इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष सावर योगी, कोषाध्यक्ष भंवर सिंह रावत, जिला मंत्री रामचंद्र कुमावत जिला कार्यसमिति सदस्य हीरा लाल गाडरी ,ललित गुर्जर बिजोलिया मंडल अध्यक्ष सुनील जोशी , मान्डल मंडल अध्यक्ष दिनेश जाट, सरेरी मंडल किशन रेबारी ,शाहपुरा ग्रामीण कल्याण सिंह राणावत, देवीलाल गुर्जर ,विट्ठल शर्मा, कारोई मंडल अध्यक्ष बंसी लाल गाडरी, मांगीलाल गुर्जर, बाबूलाल शर्मा आसींद मंडल अध्यक्ष मिश्रीलाल जाट, राधेश्याम तेली, शिवलाल गाडरी, जमुना लाल जाट, सांवर लाल सुथार ,अमरचंद गाडरी किशन कुमावत,भाजपा जिला महामंत्री बाबूलाल टाक ,डॉ राजासाध वैष्णव, राधेश्याम सोमानी मंजू पालीवाल, अंकुर बोरदीया, राजेश सेन, पूरण डीडवानिया ,विजय हिंगोरानी आदि उपस्थित थे।
