भाजपा जिलाध्यक्ष लादू लाल तेली व महिला मोर्चा अध्यक्ष मंजू पालीवाल ,जिला मंत्री वेद प्रकाश खटीक की अध्यक्षता में महिला मोर्चा की समर्पण निधि अभियान की मीटिंग संपन्न हुई जिसमें महिला मोर्चा ने विश्वास दिलाया कि समर्पण निधि अभियान में महिला मोर्चा की अच्छी भागीदारी रहेगी इसमें महिला मोर्चा ने अपनी अनूठी पहल की शुरुआत की है।
भाजपा जिला मीडिया प्रभारी महावीर समदानी ने बताया कि महिला मोर्चा अपने मोर्चा लेवल पर घर-घर जाकर अपनी महिलाओं की भागीदारी को बढ़ाकर उसमें अधिक से अधिक महिलाओं को जोड़ने का प्रयास कर रही है। साथ ही जिलाध्यक्ष लादू लाल तेली ने महिला मोर्चा को सशक्त मंडल अभियान में बूथ स्तर तक जाने के लिए कहा साथ ही कहा कि महिला मोर्चा बहुत ही अच्छे से अपनी भूमिका निभा रही है। इस कार्यक्रम का संचालन पार्षद इंदु बंसल ने किया तथा धन्यवाद सिम्मी कौर ने दिया। इसमें जिला उपाध्यक्ष ललिता शर्मा जिला महामंत्री सुमित्रा पोरवाल,रेखा शर्मा,मीनाक्षी नाथ सोशल मीडिया प्रभारी,आईटी प्रभारी सोनिया पारीक,सुशीला चौधरी,सीमा सोनी, दीपा सोनी ,जमुना मारू मंगरोप, डॉ मीरा कीराड ,विमला चेचानी, जिला कोषाध्यक्ष अनीता शर्मा, लीला साहू मीटिंग में उपस्थित रहे।
