भाजपा जिला कार्यालय पर जिला अध्यक्ष लादू लाल तेली के नेतृत्व में एससी मोर्चे के प्रदेश उपाध्यक्ष व मोर्चे के अजमेर संभाग प्रभारी ओम प्रकाश जेदिया का पार्टी का दुपट्टा पहना कर स्वागत अभिनंदन किया। भाजपा जिला मीडिया प्रभारी महावीर समदानी ने बताया कि इस अवसर पर जिला महामंत्री बाबूलाल टाक जिला,उपाध्यक्ष कैलाश जीनगर,प्रह्लाद त्रिपाठी,एस सी मोर्चा जिला अध्यक्ष पूरन डीडवानिया व मोर्चा उपाध्यक्ष शिव प्रकाश चन्नाल,मोर्चा जिला मंत्री रामेश्वर रेगर, मोर्चा जिला कार्यसमिति सदस्य दीपक खटीक,धर्मी चंद व्यास,पंडित सोहन लाल जोशी (सांगानेर),प्रताप मंडल उपाध्यक्ष शंभू लाल वैष्णव व मंडल संयोजक मन की बात अशोक टहलनी व भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।
जेदिया ने भाजपा कार्यालय को देखा व अभिभूत होते हुए जिला अध्यक्ष तेली की प्रशंसा सराहना की और कहां मन प्रसन्न हुआ यहां की व्यवस्थाओं को देखकर निश्चित रूप से कार्यकर्ता को जिला कार्यालय का पूर्ण लाभ मिल रहा है। संगठन की गतिविधियां को बल मिलता है। इससे पार्टी की मजबूती आने वाले दिनों में बढ़ेगी।