भाजपा जिला मीडिया प्रभारी महावीर समदानी ने बताया कि भाजपा महिला मोर्चा ने बालिका के साथ हुए गैंगरेप के जघन्य अपराध के विषय में कलेक्ट्रेट में जमकर प्रदर्शन किया जिला प्रशासन को आगाह करते हुए अपराधियों के विरुद्ध सख्त से सख्त कार्यवाही करने की मांग की। महिला मोर्चा की पदाधिकारियों ने पीड़िता एवं पीड़ित परिवार से मिलकर बात की और उन्हें इंसाफ दिलाने का पूर्ण विश्वास दिलाया एवं हर संभव सहायता के लिए पीड़ित एवं परिवारजनों को आश्वस्त किया। भीलवाड़ा शहर के प्रतापनगर थाना क्षेत्र में पटेल नगर में रहने वाली बालिका जो मूकबधिर है उसके साथ दुष्कर्म की घटना हुई थी प्रदेश अध्यक्ष महिला मोर्चा मूंदड़ा ने राज्य सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि गहलोत सरकार में गृह मंत्रालय भी खुद के पास होते हुए आए दिन महिलाएं असुरक्षित होते हुए ऐसी घटनाएं हो रही है राज्य सरकार के गृह मंत्रालय उनसे संभल नहीं रहा है तो कुर्सी क्यों नहीं छोड़ते?भाजपा जिलाध्यक्ष तेली ने आरोप लगाते हुए कहा कि अलवर की तरह ही पुलिस प्रशासन द्वारा घटना को लीपापोती कर घुमाया जा रहा है। भीलवाड़ा की हुई घटना को चित्तौड़ की तरह मोड़ कर उसे दबाया जा रहा है जशइस अवसर पर भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष पालीवाल ने कहा कि राजस्थान में महिलाओं पर अत्याचार लगातार बढ़ता जा रहा है दुष्कर्म की घटनाएं सरेआम होने लगी है पुलिस प्रशासन मुक दर्शन बना बैठा है अपराधियों के हौसले बुलंद हैं। अलवर की घटना के बाद भीलवाड़ा में हुई इस घटना को लेकर गहरा रोष जताते हुए अतिशीघ्र दोषियों की गिरफ्तारी कर कड़ी से कड़ी सजा दिलाने की मांग की है ज्ञापन देने मेंवर्तिका सेन प्रदेश सोशल मीडिया संयोजकमुकेश कंवर अजमेर देहात जिलाध्यक्षसोनिया कोहली जिला महामंत्री, भाजपा जिला महामंत्री मुरलीधर जोशी, उपाध्यक्ष प्रहलाद त्रिपाठी किशोर सोनी,मधु शर्मा, उषा कवर ,नेरु पूरावत, सोनिया पारीक ,मधुबाला अग्रवाल ,लक्ष्मी कवर, लीला साहू, निशा जैन दीपा सोनी ,सीमा सोनी सुनीता कटारिया, सुलक्ष्णा शर्मा,चंदा सोनी, शिखा जागेटिया ,ललिता शर्मा, ईन्दू टाक ,नैना, रेनू, सिम्मी आदि मौजूद थे।